ईमानदारी की मिसाल: लावारिस मोबाइल पुलिस को सौंपकर नागरिक ने पेश की नजीर
गुना (आरएनआई) ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए गुना निवासी श्री महेंद्र सिंह चंदेल ने एक लावारिस मोबाइल फोन पुलिस को सुपुर्द कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।
आज दिनांक 23 जून को लक्ष्मी नगर, गुना निवासी श्री महेंद्र सिंह चंदेल ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल को एक मोबाइल फोन सौंपते हुए बताया कि लगभग एक माह पूर्व उन्हें पिपरौदा स्थित शासकीय विद्यालय के समीप यह मोबाइल लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला था । मोबाइल मिलने पर उन्होंने उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया था, ताकि उसे उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके । लेकिन इसी दौरान उनके परिवार में विवाह समारोह एवं अन्य पारिवारिक व्यस्तताएं होने के कारण वे मोबाइल पुलिस के सुपुर्द नहीं कर पाए थे । व्यस्तताओं से मुक्त होने के पश्चात आज उन्होंने उक्त मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, ताकि उसके वास्तविक मालिक का पता लगाकर उसे वापस किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)