यूपी में अगले 3 घंटे भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार शाम जारी तात्कालिक पूर्वानुमान (नाउकास्ट) में अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और बाराबंकी समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा प्रयागराज, जौनपुर, महोबा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, संभल, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, झांसी और इटावा सहित कई जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में न रुकने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)