'महिलाओं के लिए सिर्फ पुरुष ही मरे', महाभारत-रामायण में एक भी महिला नहीं मरी, BJP MLA का बयान, मंच पर ही भिड़ गईं विधायक प्रियंका मीना

Tuesday, August 18, 2026 - 19:15
Updated: 4 days ago
0

गुना। बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की है। जिला प्रशासन द्वारा नानाखेड़ी मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 के मंच पर भाषण देते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने रामायण, महाभारत और इतिहास का हवाला देते हुए पुरुषों के विनाश का कारण महिलाओं को बता डाला।

विधायक पन्नालाल शाक्य के इस बयान पर मंच पर ही मौजूद चांचौड़ा से भाजपा की महिला विधायक प्रियंका मीना पैंची का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भरे मंच पर खड़े होकर पन्नालाल शाक्य के बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों विधायकों में बहस हो गई और मंच पर ही राजनीतिक संग्राम छिड़ गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि आज वे किसानों, खाद और बिजली के विषय में कोई बात नहीं करेंगे। उन्होंने देश भक्ति गानों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि 'ऐ वतन तेरे लिए जान दे देंगे' जैसे गानों पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि जान इतनी सस्ती नहीं है। हमें तो वतन के लिए जान लेना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User