भारतीय सिनेमा को मात्र बॉलीवुड कह देना, सम्पूर्ण फ़िल्म इंडस्ट्री का अपमान - माही दुबे

यह बात फ़िल्म एडीटर एवं निर्देशक माही दुबे ने मुंबई में आयोजित सिने टाकीज 2024 सिनेमा महाकुंभ में कही।

Wednesday, December 18, 2024 - 11:33
Updated: 2 years ago
0
भारतीय सिनेमा को मात्र बॉलीवुड कह देना, सम्पूर्ण फ़िल्म इंडस्ट्री का अपमान - माही दुबे

मुंबई (आरएनआई) ज्ञातव्य है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुम्बई में 13 से 15 दिसंबर तक संस्कार भारती द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय #CineTalkies2024 सिने सृष्टि भारतीय दृष्टि में मध्यप्रदेश से सम्मिलित होने वाले फिल्म निर्देशक माही दुबे ने सिने टाक्स में संवाद करते हुए कहा कि 1960 के दशक के बाद से जब भारत के सिनेमा पर मुख्यता 'डी कंपनी' जैसे लुटेरों का प्रभाव था जिनको केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मतलब होता था तब कुछ निर्माता या लेखकों की जोड़ी ने हॉलीवुड में  बनी 'हिट वेस्टन जॉनर' से प्रेरित हो कर फिल्में बनाई , उस समय की ट्रेंडसेटर बनी तो ये कुछ समय चला भी.. इसी के प्रतिउत्तर में बीबीसी ने इस सिनेमा का उपहास उड़ाते हुए पहली बार 'बॉलीवुड' शब्द का उपयोग किया,जो व्यंगात्मक एवं भारतीय सिनेमा का मजाक उड़ाने बाला शब्द था ।आज जरूरत है हमे पुनः अपनी जड़ों की ओर जाना होगा ओर ऐसे सिनेमा का सृजन करना होगा जिसमे भारतीय संस्कृति की सुगंध हो। 

  डायरेक्टर दुबे ने ये भी आग्रह किया कि हम बॉलीवुड, लॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग न करते हुए ''हिंदी सिनेमा, तमिल सिनेमा, तेलगु सिनेमा, मलयालम सिनेमा, हरियाणवी सिनेमा'' या क्यू न भारतीय सिनेमा इन हिंदी भाषी भारतीय शब्द का प्रयोग करें.. इससे सम्पूर्ण भारतीय सिनेमा एक दिखाई देता है ओर गर्व की अनुभूति होती है।
 
सिने टाकीज 2024 कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध एक्टर, डायरेक्टर श्री सचिन पिलगांवकर, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुश्री खुशबू सुंदर, अभिनेत्री श्रीमती भारती एस प्रधान एवं एनएसई मुंबई के अध्यक्ष श्री आशीष चौहान जी ने किया। लगातार तीन दिवस तक चलने वाले कार्यक्रम की थीम "वुड्स टू रूट्स" रही, जहां सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई एवं सार्थक सत्र चले, इस गरिमामय एवं रचनात्मक फ़िल्म महाकुंभ में  प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, विपुल शाह, शिवाशीष सरकार, एक्टर स्वप्निल जोशी, प्रोड्यूसर वेंकट नारायन, निर्देशक राहुल भोले, मृणाल कुलकर्णी, निर्दर्शक अभिषेक शर्मा, निर्देशक अपूर्व सिंह कर्की, नील माधव पंडा, नीरेन भट्ट,  शुक्लपक्ष वाले पंकज शुक्ला, अभिजीत देशपांडे, रंगेश तोरानी, पद्मश्री वामन केंद्रे जैसी कई गणमान्य हस्तिया शामिल हुईं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User