बदायूं में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का आह्वान

Jul 12, 2026 - 15:58
Jul 12, 2026 - 15:59
 0  81

बदायूं में रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मुख्य रूप से शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गंगा एक्सप्रेस-वे के वजीरगंज इंटरचेंज स्थित वनकोटा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से मुकाबला करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला वन अधिकारी विनीता सिंह, रेंजर विकास वरुण, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदौला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

वीओ-2:

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि मां के नाम लगाया गया पौधा तभी सार्थक होगा, जब उसकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का "एक पेड़ मां के नाम" अभियान तभी सफल होगा, जब यह जन-जन का अभियान बने और प्रत्येक नागरिक इसकी जिम्मेदारी निभाए।

विजुअल्स : 

गंगा एक्सप्रेस-वे के वजीरगंज इंटरचेंज स्थित वनकोटा में आयोजित कार्यक्रम के दृश्य।

मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन। एवं केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं बबीता चौहान द्वारा पौधारोपण।

बाईट : केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा 

बाईट : यूपी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0