बदायूं जिला न्यायालय में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला, परिसर में मचा हड़कंप

Monday, May 11, 2026 - 18:02
Updated: 3 months ago
0

बदायूं (आरएनआई) जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक न्यायालय कर्मचारी का शव गार्ड रूम में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान सुधीर (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही सहसवान स्थित मुंसिफ कोर्ट से स्थानांतरित होकर बदायूं जिला न्यायालय आया था।

जानकारी के अनुसार सोमवार को न्यायालय कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को गार्ड रूम के अंदर संदिग्ध स्थिति का आभास हुआ। जब अंदर जाकर देखा गया तो सुधीर का शव पंखे के पाइप से सूती अंगोछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज विवेक सांगल, एडीजे, सीजेएम समेत कई न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं एसएसपी अंकिता शर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।

पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User