प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुना द्वारा किया जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण

Friday, January 16, 2026 - 19:00
Updated: 8 months ago
0
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुना द्वारा किया जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना अमिताभ मिश्र द्वारा जिला जेल गुना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा बंदी बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों से चर्चा कर उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, अपील, मुलाकात संबंधी जानकारी एवं विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली गई।

इसके साथ ही प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल में बंदियों को उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन, पीने के पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बंदियों के परिजनों से मुलाकात एवं बंदियों के प्रकरणों मे अपील संबंधी जानकारी भी ली जाकर जेल अधीक्षक जिला जेल को अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अवसर पर जेल में निरूद्ध बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदाय की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता योजना, लीगल एड डिफेंस कांउसेल सिस्टम, प्ली बारगेनिंग एवं समय समय पर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशो के संबंध मे भी जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।

उक्त निरीक्षण मे श्रीमती सोनाली शर्मा जिला न्यायाधीश, सुश्री मधुलिका मुले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुना, श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना, सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित जेल अधीक्षक एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User