प्रभारी सीएमओ द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही, सात ट्रॉली अवैध ठेले/गुमटी जप्त
02 कर्मचारियों का कटा वेतन, 1000 रुपये के चालान बनाये
गुना (आरएनआई) प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज वृहद रूप से अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गई। प्रात: कालीन स्वच्छता के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई योद्धाओं की उपस्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए गए 02 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों की एक दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सदर बाजार, निचला बाजार एवं हाट रोड पर अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान हाट रोड पर अनावश्यक रूप जगह घेरकर हाथ ठेला एवं गुमटियों को हटाकर 07 ट्राली सामान हटवाया गया। कार्यवाही में हाट रोड रपटे पर लगी एक गुमटी को भी तुरंत हटाया एवं भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की शख्त हिदायत नागरिकों को दी गई है।
कार्यवाही में अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अमित कुमार, शकील खान,बृजमोहन खरे, राजेश सिलवट एवं क्षेत्र के मेट दरोगा उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)