नागपंचमी पर्व पर कादीपुर नगर में राज्य स्तरीय दंगल आयोजित

Monday, August 17, 2026 - 19:50
0
नागपंचमी पर्व पर कादीपुर नगर में राज्य स्तरीय दंगल आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) नाग पंचमी और कुश्ती के बीच अटूट रिश्ता है। पहलवान कुश्ती जीतकर विश्वास अर्जित करता है और अपनी भारतीय परम्परा संस्कृति को नयी धार देकर कुश्ती या दंगल में आकार्षण पैदा करता है।भारत में नाग पंचमी जितनी पुरानी है, शायद कुश्ती के जोर भी उतने ही पुराने हैं। एक जमाने में अखाड़े पहलवान तैयार करने की नर्सरी हुआ करते थे। यानी कुश्ती हमारे जीवन में बसी है।

आज नागपंचमी के पर्व पर कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के संयोजन में जवाहर नगर मोहल्ले के सतीमाता मन्दिर परिसर में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल आयोजित किया गया जिसमें देश के पहलवानों ने अपने अपने दांव दिखाकर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।इस कुश्ती में अमरजीत पहलवान नंदनीनगर गोंडा, सूरज पहलवान इलाहाबाद,राजेश पहलवान डीएल डब्ल्यू वाराणसी, खली पहलवान गाजीपुर,काजू पहलवान केराकत ,गौरव पहलवान आजमगढ़,लालू पहलवान दिल्ली यूपी केशरी,नेहरू पहलवान भारत केशरी, रूबी थापा पहलवान नेपाल,मधू पहलवान इलाहाबाद,नेहरूदीन पहलवान दिल्ली,लालू पहलवान गोरखपुर,अमरजीत पहलवान - नंदनीनगर गोंडा,सूरज पहलवान प्रयागराज/इलाहाबाद,सूरज पहलवान प्रयागराज, लालू पहलवान सुल्तानपुर,छोटू पहलवान,इन्द्रदेव पहलवान दिल्ली,अनूप दास पहलवान अयोध्या,भगवान दीन पहलवान अयोध्या,गौरव पहलवान आजमगढ़,अंगद सिंह पहलवान - करौदी कला यूपी केसरी,रवी पहलवान दिल्ली,उस्मान सभासद कादीपुर,शुभम् पहलवान ढकवा,रूबी पहलवान नेपाल,मधू पहलवान प्रयागराज ने प्रतिभाग किया। दंगल रेफरी बेचन यादव पहलवान मुस्तफाबाद जौनपुर के निर्देशन में 12 जोड़ कुश्ती में चार बराबर हुए और आठ पर विजेता उपविजेता घोषित किए गए।

विजेता उपविजेता पहलवानों को कुश्ती आयोजक नगरपंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण मिश्र, डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दरगाही निषाद,भाजपा नेता सर्वेश सिंह,राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण सदस्य घनश्याम चौहान, भैयाराम मौर्य,धीरज काका,सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User