देवास पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार; 14 देसी पिस्टल और कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।
देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक ही रात में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान हथियारों की तस्करी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके आधार पर अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए जा रहे थे और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जाती थी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)