राष्ट्रवाद, सुशासन एवं अंत्योदय के पवित्र संकल्प के साथ पार्टी निरंतर देश सेवा में समर्पित -डॉ निशांत खरे
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय राजनीति के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'स्मरण पखवाड़ा' के अंतर्गत गुना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे ने सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करना है तथा संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ सफल बनाने में अपना योगदान देना।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी मंडलों एवं बूथों पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच सतत संवाद बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम बनता है।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त संगठनात्मक कौशल, समर्पित कार्यशैली एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता ने संगठन को नई गति, नई ऊर्जा और नई पहचान प्रदान की है,उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर जनविश्वास को सुदृढ़ करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने संगठन की मजबूती,बूथ सशक्तिकरण, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद बनाए रखे।
इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरि सिंह यादव, दतिया जिला प्रभारी गजेंद्र सिंह सिकरवार,जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह मंचासीन रहे।सम्मेलन का मंच संचालन जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह परमार द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)