जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने सुनी आमजन की समस्याएं
आज 09 जून मंगलवार को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों द्वारा अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चाचौडा मनोज कुमार झा, डीएसपी आनंद राय, टीआई म्याना बृजमोहन सिंह भदौरिया, टीआई आरोन रविन्द्र सिंह सिकरवार, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. आर्य, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदौस तबस्सुम, कैंट थाने से उपनिरीक्षक राहुल शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनकी समस्याओं/शिकायत का निवारण के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)