गुना पुलिस हुई हाईटेक, एसपी हितिका वासल ने 8 आधुनिक चीता मोबाइल यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी
जिले में आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में गुना पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन में पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 08 विशेष रूप से मॉडिफाई की गई चीता मोबाइल यूनिट्स को जिले में तैनात किया गया है।
गुना पुलिस द्वारा इन चीता मोबाइल मोटरसाइकिलों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित कराया गया है, जिससे पुलिस बल संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, आवासीय कॉलोनियों तथा संकरी गलियों में भी तेजी से पहुंचकर प्रभावी पुलिसिंग कर सकेगा । यह पहल आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)