गुना में ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

Thursday, July 2, 2026 - 21:59
Updated: 2 months ago
0
गुना में ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

गुना (आरएनआई) ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ (विकसित भारत-जी राम जी योजना) का शुभारंभ गुरुवार को गुना में गरिमामय वातावरण में किया गया। देशव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जिले में भी जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा योजना का शुभारंभ किया गया।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार करना तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत जॉब कार्डधारी परिवारों को अब 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पन्नालाल शाक्य थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिका लुंबा, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़,क्षितिज लुम्बा एवं मोहनराज मीना सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जितेंद्र मंडलोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना सुश्री योगिता परमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर राजेश शर्मा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User