मैरिज गार्डनों में अनिवार्य रूप से लगें दो सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम से होंगे कनेक्ट : कलेक्टर

Thursday, July 2, 2026 - 22:00
Updated: 2 months ago
0
मैरिज गार्डनों में अनिवार्य रूप से लगें दो सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम से होंगे कनेक्ट : कलेक्टर

जिले के सभी मैरिज गार्डनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक मैरिज गार्डन में कम से कम दो उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे शादी समारोहों के दौरान होने वाली घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सकेगी। उक्‍त निर्देश कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक में अनुपस्थित रहे मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश नगरपालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी संचालकों को पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, किचन में अग्निशमन यंत्र, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे गार्डन परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा नगरपालिका के सहयोग से कचरे का नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन करने एवं विवाह समारोह के दौरान पर्याप्त निजी सुरक्षा गार्ड एवं प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने कहा कि प्रत्येक मैरिज गार्डन में संचालकों को कम से कम दो 8 मेगापिक्सल क्षमता वाले नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कैमरों की गुणवत्ता ऐसी हो कि रात के समय भी वाहन नंबर एवं अन्य गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दें। उन्होंने बताया कि कैमरों की स्थापना एवं पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी में पुलिस विभाग तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा। कैमरों का स्थान ऐसा निर्धारित किया जाए, जिससे गार्डन के प्रवेश-निकास, पार्किंग तथा आसपास के यातायात एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की प्रभावी निगरानी की जा सके।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी, थाना प्रभारी यातायात अजय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार मयंक तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मैरिज गार्डन संचालक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User