गरीबनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूरा नगरी गूंज रहा हर-हर महादेव : आज है दुर्लभ संयोग
मुजफ्फरपुर : उतर बिहार का देवघर कहे जाने वाला बाबा गरीबननाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों के आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा शहर शिवमय नजर आया. रविवार देर रात से ही हजारों शिवभक्तों ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक शुरू कर दिया. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही. इस बार कांवरियों की संख्या लगभग पांच लाख से अधिक पहुंचने की बात सामने आ रही है, जिससे प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की बड़ी चुनौती बनी हुई है.
सबसे बड़ी बात है की इस बार तीसरी सोमवारी पर नाग पंचमी का भी दुर्लभ संयोग बना है, जो की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे संयोग कभी कभी होते है, और मान्यता है की आज के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नाग देवता की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. नाग देवता की आराधना से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. यही वजह है कि आज जिले के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी हुई हैं.
पंचांगों की माने तो नाग पंचमी केवल नाग पूजा का पर्व नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान, संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी देती है। इस दिन नाग देवता के साथ गरुड़ की पूजा की परंपरा भी बताई गई है. नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक को भी अत्यंत फलदायी माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शेषनाग पृथ्वी का भार अपने फन पर धारण करते हैं, इसलिए उनकी पूजा का विशेष महत्व है.
तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ में उमड़ी भीड़ ने आस्था के सैलाब को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. हर तरफ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)