कोलकाता की सरकारी इमारत में आग, 4 हजार EVM जलकर खाक; जांच शुरू

Friday, June 12, 2026 - 22:31
0
कोलकाता की सरकारी इमारत में आग, 4 हजार EVM जलकर खाक; जांच शुरू

पश्चिम बंगाल में तृणमूल की टूट से मचे सियासी घमासान के बीच कोलकाता में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जल गई हैं। आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने हादसे पर शक जताया है। उनहोंने बताया कि गुरुवार को कहा कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 EVM जलकर खाक हो गईं। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। बंगाल सरकार में फायर और इमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User