हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा नार्को आतंकी ‘शेरा’ गिरफ्तार, पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद एनआईए की बड़ी कार्रवाई

Wednesday, May 13, 2026 - 16:20
0
हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा नार्को आतंकी ‘शेरा’ गिरफ्तार, पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद एनआईए की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ‘शेरा’ को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कर भारत लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। भारत पहुंचते ही दिल्ली में एनआईए की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। वह वर्ष 2020 में देश छोड़कर पुर्तगाल भाग गया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, शेरा हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था और नार्को-टेरर फंडिंग नेटवर्क का प्रमुख साजिशकर्ता माना जा रहा है। एनआईए लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ अक्टूबर 2020 में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जबकि जून 2021 में इंटरपोल नोटिस भी जारी हुआ था।

एनआईए की जांच में सामने आया कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला शेरा पाकिस्तान से भारत में हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का संचालन कर रहा था। वह सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई और वितरण की निगरानी करता था। एजेंसी के मुताबिक, तस्करी से मिलने वाली रकम हवाला नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान और कश्मीर में सक्रिय आतंकी तत्वों तक पहुंचाई जाती थी, ताकि आतंकवादी गतिविधियों को वित्तीय मदद दी जा सके।

जांच एजेंसियों का कहना है कि शेरा की गिरफ्तारी पाकिस्तान समर्थित नार्को और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। एनआईए अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, फंडिंग चैनल और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User