सेंट्रल बैंक मुंगावली ने 21 स्व-सहायता समूहों को 45.17 लाख की सीसीएल राशि वितरित

Friday, November 14, 2025 - 16:59
Updated: 10 months ago
0
सेंट्रल बैंक मुंगावली ने 21 स्व-सहायता समूहों को 45.17 लाख की सीसीएल राशि वितरित

मुंगावली (आरएनआई) मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे मेगा एग्रीकल्चर लोन प्रोग्राम के तहत सेंट्रल बैंक की मुंगावली शाखा ने 21 स्व-सहायता समूहों (SHG) को कुल 45,17,000 की क्रेडिट कैश लिमिट (सीसीएल) राशि वितरित की है। यह राज्यव्यापी कार्यक्रम 14 नवंबर को डीएलसी भोपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश की बैंक शाखाएँ ग्रामीण महिलाओं और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ सहभागी हो रही हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक प्रदीप यादव ने बताया कि मुंगावली ब्रांच द्वारा चयनित 21 SHG समूहों को यह राशि स्वीकृत एवं वितरित की गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका, कृषि कार्य, छोटे व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पूंजी प्रवाह बढ़ाना और स्व-सहायता समूहों को मजबूत बैंकिंग समर्थन प्रदान करना है। शाखा प्रबंधक यादव ने आगे कहा कि बैंक जल्द ही इन समूहों को वित्तीय जागरूकता, क्रेडिट उपयोग, पुनर्भुगतान प्रक्रिया और व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा, ताकि वे अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक मुंगावली शाखा आगे भी क्षेत्र के अधिक से अधिक SHG समूहों को इस योजना से जोड़ने की दिशा में कार्यरत है। राज्यभर में चल रहे इस मेगा कृषि ऋण अभियान में मुंगावली शाखा की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User