सन्त तुलसीदास पीजी कालेज के प्रखर को मिला स्वर्ण पदक

Friday, December 1, 2023 - 17:53
Updated: 3 years ago
0
सन्त तुलसीदास पीजी कालेज के प्रखर को मिला स्वर्ण पदक

सुलतानपुर, (आरएनआई) कर्मयोगी पंडित राम किशोर त्रिपाठी की तपोभूमि संत तुलसीदास पी.जी.कॉलेज, कादीपुर न केवल हजारों लाखों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का सृजन कर रहा है बल्कि अनवरत् कई विषयों में उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को भी प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के एम.ए (अंतिम वर्ष) के मेह‌नती और मेधावी छात्र "प्रखर कुमार गुप्ता" ने डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीया आनंदीबेन पटेल के करकमलों से स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ ही साथ कादीपुर क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए प्रबंधक श्री सौरभ त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो०  आर.एन.सिंह,पूर्व प्राचार्य प्रो० जितेन्द्र तिवारी,चीफ प्रॉक्टर और प्रो० मदन मोहन सिंह, डॉ०अनूप कुमार गुप्ता डाॅ० रामधीरज यादव,श्री कीर्ति कुमार पांडेय,श्री सुशील कुमार कोरी और अन्य प्राध्यापकों ने छात्र को बधाई दी। महाविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता का उचित वातावरण बनाने में समस्त प्राध्यापकों की सराहना किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User