सिकंदराराऊ में नहर की पुलिया टूटी, 800 बीघा धान की फसल जलमग्न

Monday, October 26, 2026 - 13:50
0
सिकंदराराऊ में नहर की पुलिया टूटी, 800 बीघा धान की फसल जलमग्न

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर पहाड़पुर और हुसैनपुर के पास नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से करीब 800 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खड़ी फसल के साथ गहाई के लिए काटकर रखी गई धान की फसल पर भी बर्बादी का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी से भरे डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण नहर की पुलिया जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद नहर में पानी का तेज बहाव आसपास के खेतों की ओर फैलने लगा। कई दिनों से खेतों में पानी जमा होने के कारण फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

समस्या से परेशान ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से मिले और जल्द समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया को पहले की तरह उचित जल निकासी की व्यवस्था के साथ दोबारा बनाया जाना जरूरी है, ताकि पानी का बहाव नियंत्रित हो सके और किसानों को आगे भी इस तरह के नुकसान से बचाया जा सके।

मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर स्थिति और नुकसान का आकलन कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुलिया को नए सिरे से बनवाने और फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है। अब किसानों को प्रशासन से जल्द कार्रवाई और राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User