श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने राजघाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश
हरदोई। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग, राजघाट परिसर, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)