योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; विपक्ष पर साधा निशाना

Saturday, July 25, 2026 - 18:10
0
योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; विपक्ष पर साधा निशाना

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शहर के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगरा में केवल एयरपोर्ट नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा और इस दिशा में आवश्यक कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिससे आलू उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास पर समान रूप से काम कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा अब स्मार्ट सिटी के साथ-साथ "सेफ" और "फ्यूचर रेडी" सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जिस शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपना शौर्य दिखाया था, वहां पूर्ववर्ती सरकार मुगल म्यूजियम बना रही थी, जबकि उनकी सरकार ने उसका नाम बदलकर शिवाजी म्यूजियम करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच विकास कार्यों को लेकर समन्वय की कमी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय जनता के धन का दुरुपयोग किया गया और युवाओं के रोजगार, गरीबों की योजनाओं तथा किसानों के हितों की अनदेखी की गई।

उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में युवाओं, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियां थीं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय आगरा दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शहर को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। रविवार को वह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना और वृहद बीमा सुरक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User