ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को दी मंजूरी, यूरेनियम संवर्धन की मिल सकती है अनुमति

Friday, July 24, 2026 - 13:05
Updated: 1 day ago
0
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को दी मंजूरी, यूरेनियम संवर्धन की मिल सकती है अनुमति

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ प्रस्तावित परमाणु समझौते को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस समझौते के तहत सऊदी अरब को अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम संवर्धन की क्षमता मिल सकती है। मामले से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इस फैसले की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह समझौता 30 वर्षों के लिए होगा और इसके तहत अमेरिकी कंपनियां सऊदी अरब के नागरिक परमाणु कार्यक्रम के विकास में सहयोग करेंगी। अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त अध्ययन के आधार पर देश में यूरेनियम संवर्धन सुविधा स्थापित करने की अनुमति भी दी जा सकती है। इस संबंध में सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जानकारी प्रकाशित की थी। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर भी कड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान एक नया परमाणु ठिकाना विकसित करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ऐसा करता है तो अमेरिका उस परमाणु ठिकाने पर हमला करेगा।

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौते तथा ट्रंप के इस बयान को पश्चिम एशिया की बदलती रणनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

---

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User