जिला महिला अस्पताल में गंदगी पर डीएम सख्त, सफाई एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Friday, July 24, 2026 - 12:39
Updated: 2 days ago
0
जिला महिला अस्पताल में गंदगी पर डीएम सख्त, सफाई एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जिला महिला चिकित्सालय में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर खामियां मिलने पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान कड़ी नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में गंदगी, एमसीएच वार्ड में गंदी बेडशीट, खराब शौचालय, बंद ऑक्सीजन प्लांट, खुला विद्युत बोर्ड और फायर अलार्म प्रणाली में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था संभाल रही संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन आरोग्य केंद्र, टीकाकरण कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, जन सुविधा केंद्र तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जन आरोग्य केंद्र में कार्यालय अव्यवस्थित मिला और कई स्थानों पर पान की पीक व गंदगी देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी कार्यालय व्यवस्थित रखे जाएं।

टीकाकरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने अभिलेखों का अवलोकन किया और नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं ऑक्सीजन प्लांट बंद मिलने पर उसे तत्काल चालू कराने और आवश्यक मरम्मत कराने के आदेश दिए।

एमसीएच वार्ड में गंदी बेडशीट और खुला विद्युत बोर्ड मिलने पर जिलाधिकारी ने इसे मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में फायर अलार्म प्रणाली सही स्थिति में नहीं मिली और मरीजों का पंजीकरण रजिस्टर भी व्यवस्थित नहीं पाया गया। अस्पताल के शौचालयों की दयनीय स्थिति तथा मरीजों के उपयोग में आने वाले स्ट्रेचर के गंदे मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

_______

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और कंटेंट-आधारित लेखों के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें जान सकते हैं और स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता को मज़बूत होते देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User