जौहर यूनिवर्सिटी दौरे के दौरान सपा में अंदरूनी कलह, इकरा हसन और आजम समर्थकों में धक्का-मुक्की

Saturday, July 25, 2026 - 21:43
0
जौहर यूनिवर्सिटी दौरे के दौरान सपा में अंदरूनी कलह, इकरा हसन और आजम समर्थकों में धक्का-मुक्की

रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के रामपुर दौरे के दौरान संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सांसद इकरा हसन और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के समर्थकों के बीच हॉल में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

प्रतिनिधिमंडल की बैठक के लिए जौहर रोड स्थित गेस्ट हाउस के हॉल में प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी अंदर जाने का प्रयास करने लगे। सीमित जगह और भारी भीड़ के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इकरा हसन के समर्थक उनके साथ हॉल में प्रवेश करना चाहते थे, जबकि आजम खां के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की में बदल गई। हालांकि, मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया।

हंगामे के कारण कुछ समय के लिए गेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था का माहौल रहा, जिससे प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। बाद में सुरक्षा घेरे में सांसद इकरा हसन को हॉल के भीतर पहुंचाया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और बैठक का कार्यक्रम आगे बढ़ा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी रामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और आजम खां समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई थी। ताजा घटना के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User