इंदौर में छात्रों का जश्न, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-नगाड़ों पर थिरके; मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े

Saturday, July 25, 2026 - 18:08
0
इंदौर में छात्रों का जश्न, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-नगाड़ों पर थिरके; मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े

इंदौर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। भंवरकुआं क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आंदोलन की सफलता का जश्न मनाया। करीब एक महीने से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद इस्तीफे की खबर से उत्साहित छात्रों ने नारेबाजी की और एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी साझा की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपने के फैसले का स्वागत करते हुए छात्रों ने राष्ट्रगीत भी गाए। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने इसे छात्र आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया।

जश्न में केवल छात्र-छात्राएं ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। छात्रों ने पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़े बजाए और राहगीरों ने भी उनके साथ शामिल होकर बधाई दी।

इस्तीफे की खबर के बाद भंवरकुआं क्षेत्र में कुछ समय तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बनाए रखी, जबकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User