शिवपुरी: करेरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, चिरली तिराहा पर पुलिस से मुठभेड़
शिवपुरी के करेरा में वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी दबोचे गए हैं, बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा।
तीनों आरोपियों ने सुपारी पर हत्या करने का काम किया है। अभी तक चार लोगों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गये आरोपियों में पतेंद्र पुत्र हरदास सिंह रावत चाँदपुर थाना डबरा (गोली लगी)
जहीर खान पुत्र रफीक घुग्ग सिंह थाना बड़ोनी
गोलू उर्फ़ राजकुमार पुत्र अरविन्द रावत शामिल है।
इन बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ शिवपुरी के चिरली तिराहा के पास होना बताया गया है।
बदमाशों को सुपारी देने वाले से लेकर उनको रसद और साधन पहुंचाने वाले कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



