8 माह से बंधक श्रमिक परिवार को कराया गया मुक्त
गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम सोठी निवासी एक परिवार को बंधक श्रम की स्थिति से मुक्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनाम सहरिया, उनकी पत्नी उर्मिला एवं चार बच्चों को ग्राम आचकलपुर में पिछले लगभग 8 माह से बंधक बनाकर कार्य कराया जा रहा था।
शिकायत मिलने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर जिला श्रम अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त छापामार कार्रवाई कर परिवार को सुरक्षित मुक्त कराया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने संबंधित आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुक्त श्रमिकों को 30-30 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा आशीष कुमार तिवारी श्रम पदाधिकारी को बंधक श्रमिकों के पुनर्वास हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंधक श्रम जैसी अमानवीय प्रथा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



