रात में वन भूमि पर ट्रैक्टर से हो रहा था अतिक्रमण, हटाने पहुंचे अमले पर हमला, वनकर्मियों ने भागकर बचाई जान

Jul 19, 2025 - 21:33
Jul 19, 2025 - 21:46
 0  135
रात में वन भूमि पर ट्रैक्टर से हो रहा था अतिक्रमण, हटाने पहुंचे अमले पर हमला, वनकर्मियों ने भागकर बचाई जान

गुना (आरएनआई) जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों द्वारा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीट सारेठा में पदस्थ वनरक्षक उपेन्द्र सिंह रघुवंशी द्वारा थाना बमोरी में दिए गए आवेदन के आधार पर प्रतापसिंह धाकड़, रघुवर धाकड़ और प्रद्युम्न धाकड़, निवासी ग्राम बांसखेड़ी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ शासकीय वन भूमि पर अतिक्रमण करने, गाली-गलौज करने और हमला करने का गंभीर आरोप है। वनरक्षक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापसिंह धाकड़ द्वारा बीट सारेठा के जंगल क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे रात करीब 10 बजे वन चौकी पाटन से वनपाल प्रभात कुमार बाजपेयी, वनरक्षक आदि पहुंच गये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0