बिहार: दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय की जीत, शिक्षकों की सेवा का लिया संकल्प

Wednesday, October 28, 2026 - 13:14
0
बिहार: दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय की जीत, शिक्षकों की सेवा का लिया संकल्प

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है। जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंप दिया। उन्होंने कांग्रेस के निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा को 324 मतों से हराया। इस जीत के साथ जन सुराज ने बिहार विधान परिषद में अपना खाता खोल लिया है।

जीत के बाद डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि वह शिक्षकों की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे और उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के शिक्षकों की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने मतदाताओं, शिक्षक-कर्मचारियों और समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया।

डॉ. राय ने बताया कि वह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। इससे पहले उन्होंने दो चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को पूरा करने की दिशा में काम करने की बात कही। साथ ही, शिक्षकों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान में मदद करने के लिए सरकारी आवास को शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करने की भी बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User