आरोन में मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के प्रवचनों से गूंजा धर्म संदेश, संयम और करुणा का दिया संदेश
गुना (आरएनआई) आरोन नगर में चातुर्मासरत मुनिश्री दुर्लभ सागर जी महाराज द्वारा प्रतिदिन आयोजित प्रवचन श्रृंखला में शनिवार को भी धर्म की अविरल गंगा प्रवाहित हुई। मुनि श्री ने कहा कि यदि आप जीवन में वास्तविक सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो सबसे पहले क्रोध का त्याग करना आवश्यक है। क्योंकि क्रोध व्यक्ति के विवेक को हर लेता है और उसे ऐसे निर्णयों की ओर धकेल देता है जो उसके हित में नहीं होते। धार्मिक प्रवचन के दौरान मुनि श्री ने कहा कि सुख की प्राप्ति के लिए छह महत्वपूर्ण उपायों को अपनाना चाहिए, प्राणी मात्र पर दया, वृतियों को दान, सराग संयम का पालन, संयमासंयम का अभ्यास, क्षमाभाव और चिंतनशीलता। उन्होंने कहा कि जब हम यह अनुभव करते हैं कि सभी जीव उसी प्रकार हैं जैसे हम स्वयं हैं, तभी सच्ची करुणा का जन्म होता है। यही भाव मानवता की ओर पहला कदम है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

