यदि सिद्धि चाहये तो स्वयं पर नियंत्रण रखो : - मुनीश्री सुधासागर जी महाराज
गुना (आरएनआई) अपनी आँखों से कभी भी बुरा नहीं देखना चाहिए नहीं तो ऐसा अभिशाप मिलेगा कि जन्म जन्मान्तर में बिना आंखों के जन्म लेना पड़ेगा। सभी मनुष्य बेटा चाहते है बेटी नहीं चाहतें वही मनुष्य गाय से बछड़ी चाहता है बछड़ा नहीं।
उक्त विचार धर्मसभा को संबोधित करते हुए जगत पूज्य मुनि पुगव श्री सुधासागर जी महाराज ने आज धर्मसभा को संबोधित करते हुयें व्यक्त किए।
जगत पूज्य मुनि श्री ने कहा आज हर मनुष्य स्वार्थी है वह सुंदर चीज को पसंद करता है परंतु उसे उत्पन्न करने से बचना चाहता है। उसे स्त्री पसंद है परन्तु बेटी पैदा नहीं करना चाहता है और यदि बहु बेटीयो को जन्म दे तो उसे अमंगल मानने लगता है वह यदि पशुओं (गाय) में बेटी (बछड़ी) को जन्म दे दे तो उसे कामधेनु मानता है। जबकि बेटी मंगल होती हैं फिर भी वह बहु को अमंगल मानने लगता है। उन्होंने देवों को जो पसंद होता है वह स्वयं उत्पन्न करता है उन्होंने कहा स्वर्ग के देवों की हर वस्तु सुंदर होती है परंतु वह कभी भी अतिक्रमण नहीं करता है। उनका विमान,उनके वस्त्र आभूषण,उसकी देविया, उसका वैभव सबकुछ अलौकिक होता है परंतु वह कभी भी दूसरे देव की देवी,वैभव उसका आकर्षण देखकर आकृषित नहीं होता है। उन्होंने कहा कभी भी किसी का वैभव देख कर मन खराब नहीं करना अन्यथा जन्म जन्मान्तर में कभी भी उस बस्तु को प्राप्त नहीं कर पाओगे।उन्होंने कहा यदि आप सिद्धि करना चाहते हो तो स्वयं पर नियंत्रम रखो आपको उस कार्य की सिद्धि हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)