मौलाना को पनाह देने वाले फरहत का मकान आज होगा सील, बवाल के आरोपियों की 100 संपत्तियां चिह्नित

बीडीए ने बारादरी थाना पुलिस के जरिये बुधवार को फरहत के घर नोटिस तामील कराया था। नोटिस में मकान के निर्माण को अवैध ठहराते 3 अक्तूबर से पहले उसे खाली कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फरहत के परिजनों से मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन कल शाम तक खाली नहीं हुआ।

Oct 3, 2025 - 10:51
 0  162
मौलाना को पनाह देने वाले फरहत का मकान आज होगा सील, बवाल के आरोपियों की 100 संपत्तियां चिह्नित

बरेली (आरएनआई) मौलाना तौकीर रजा खां को पनाह देने वाले उसके करीबी फरहत खां के फाइक एन्क्लेव स्थित मकान को बीडीए शुक्रवार को सील करेगा। बीडीए ने बारादरी थाना पुलिस के जरिये बुधवार को फरहत के घर नोटिस तामील कराया था। नोटिस में मकान के निर्माण को अवैध ठहराते 3 अक्तूबर से पहले उसे खाली कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फरहत के परिजनों से मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन कल शाम तक खाली नहीं हुआ।

मौलाना तौकीर रजा खां बवाल के दिन बीते शुक्रवार को फरहत के घर पर था। पुलिस-प्रशासन ने फरहत के घर से ही मौलाना को गिरफ्तार किया था। अगले दिन फरहत और उसका बेटा भी गिरफ्तार किया गया। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने कहा है कि जो बवाल के आरोपी हैं उन पर पुलिस और प्रशासन के स्तर से कार्रवाई हो रही है। कानून व्यवस्था भंग करने में जिनके नाम सामने आए हैं, उनकी संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। जांच-पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है।

बवाल में शामिल आरोपियों और उनके मददगार लोगों की सौ से अधिक संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। इसमें मौलाना के करीबी और इस मामले में गिरफ्तार आईएमसी के प्रवक्ता रहे डॉ. नफीस और जिलाध्यक्ष रहे नदीम खान की संपत्तियां भी हैं। डॉ. नफीस का जखीरा में मकान है और नदीम खान का बिहारीपुर में है। झुमका तिराहे के निकट में नदीम की एक कॉलोनी बताई गई है। इन संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। अगर निर्माण मानचित्र की शर्तों के विपरीत मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बीडीए इस मामले में रिकाॅर्ड खंगालने के साथ विधिक पक्ष का भी आकलन कर रहा है।

बरेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दशहरा और इसके बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए चौकसी और बढ़ा दी गई है। शहर के हालात देखते हुए दूसरे जिलों से आई पुलिस को चार अक्तूबर तक रोक लिया गया है। वहीं शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवा फिर बंद कर दी गई है। जारी आदेश में बताया गया है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से चार अक्तूबर यानी शनिवार को तीन बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.