योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद में झोंकने की साजिश

Sunday, October 25, 2026 - 13:27
0
योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद में झोंकने की साजिश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में विकास की गति के बीच कुछ ताकतें भारत को अराजकता और अलगाववाद की ओर धकेलने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, तब भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक शक्ति को मजबूत किया है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत में आम जनता को नीति-निर्माण के केंद्र में रखा गया है। गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल नवाचार जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ देश की विकास यात्रा जारी है।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अपनी कृषि क्षमता, औद्योगिक विस्तार, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा शक्ति के दम पर निवेश तथा रोजगार सृजन को गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और विकास सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद देश विकास के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User