"मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

Oct 28, 2025 - 21:26
Oct 28, 2025 - 21:28
 0  459
"मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी महोदय राघौगढ़  अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आवेदक पुरन पुत्र इमरत जाति अहिरवार निवासी नलखेड़ा द्वारा ग्राम नलखेड़ा स्थित भूमि सर्वे नंबर 326 के पास शासकीय नाले से रास्ता  अनावेदक राधेश्याम यादव द्वारा रोकने के सम्बन्ध में आवेदन दिया था जिसका निराकरण हेतु राजस्व दल एवं पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में रास्ते को आपसी सहमति से खुलवाया गया

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में तहसीलदार डॉ उदयसिंह जाटव, नायब तहसीलदार कमलसिंह कोली,राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील,हल्का पटवारी  नैनी जैन, पटवारी राकेश यादव एवं पुलिस बल, ग्राम कोटवार मौके पर  उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0