ग्राम गणेशपुरा में शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

Oct 28, 2025 - 21:26
Oct 28, 2025 - 21:28
 0  3.5k
ग्राम गणेशपुरा में शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसीलदार देवदत्त गोलियां ने बताया आज ग्राम गणेशपुरा में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शासकीय चरनोई भूमि सर्वे क्रमांक 24/1 रकबा लगभग 4.00 हे. भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।

उक्त भूमि पर महेंद्र पुत्र रामनारायण धाकड़ निवासी गणेशपुरा द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। विधिवत नोटिस चस्पा करने के उपरांत प्रशासनिक दल द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भूमि पर बने पत्थरों के कोट हटवाए गए एवं भूमि में गड्ढे खुदवाकर उसे सुरक्षित किया गया।

इस कार्रवाई में एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार देवदत्त गोलिया सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0