आंगनबाडी़ केन्द्रों का सघन निरीक्षण, 36 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को जारी हुये कारण बताओ सूचना पत्र

Oct 28, 2025 - 21:27
Oct 28, 2025 - 21:28
 0  243
आंगनबाडी़ केन्द्रों का सघन निरीक्षण, 36 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को जारी हुये कारण बताओ सूचना पत्र

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभागीय अधिकारियों के 06 दलों का गठन कर परियोजना गुना ग्रामीण के 10 सेक्टरों के 90 आंगनबाडी़ केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया है। निरीक्षण में 04 आंगनवाडी केन्द्र बंद पाये गये। आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता पाये जाने पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 16 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्य में लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्त किये जाने के लिये कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार वितरण में अनियमितता के संबंध में 10 महिला स्वसहायता समूहों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया है। 

उल्लेखनीय है कि निरीक्षण सतत् रूप से आगामी दिवसों में जारी रहेंगे। आंगनवाडी केन्द्र संचालन में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0