मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर, कटरा पीपापुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक

Tuesday, July 14, 2026 - 09:35
Updated: 20 days ago
0
मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर, कटरा पीपापुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक

मुजफ्फरपुर : लगातार हो रही बारिश से बिहार के कई नदियों के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि. वही मुजफ्फरपुर के बागमती नदी के जलस्तर में भी हो रही वृद्धि से स्थानीय लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है. इधर बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से कटरा पीपापुल पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दिया है. पानी पिपापुर के चारो तरफ फैल चुका है जिस वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है. हालाकि स्थानीय लोगो की माने तो पानी अभी ठहरा हुआ है. जो की राहत वाली बात है, लेकिन जिस तरह से बागमती नदी में उफान देखने को मिल रहा है, ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो के बीच बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता सता रही है. 

आपको बता दें की हर साल बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ के पानी से प्रभावित हो जाते है. जिसका प्रभाव इंसान और मवेशियों के दिनचर्या पर पड़ता है. हालाकि प्रशासन की माने तो संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तैयारी की जा रही.

कटरा पीपापुल कई पचायतो को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली एक प्रमुख मार्ग है. ऐसे में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह कटरा पीपापुल पर दो चक्का, तीन चक्का और चार चक्का वाहनों के रोक के बाद लोगो की परेशानी तो बढ़ी है, हालाकि राहत वाली जानकारी यह है की नदी का जलस्तर सुबह से ठहरा हुआ है. स्थानीय लोगो को उम्मीद है की पानी के ठहराव की वजह से जलस्तर में कमी आ सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User