गुना में एसपी हितिका वासल ने छात्र संघ को दिलाई शपथ, युवाओं को दिया नशा-मुक्त समाज का संदेश
गुना(आरएनआई) अनुशासन और नशा-मुक्त समाज का संदेश देकर छात्र संघ को दिलाई शपथ, एसपी बोलीं-अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशा-मुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया।
क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय बैंड द्वारा मुख्य अतिथि की अगवानी से हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के स्कूल लीडर, स्कूल कैप्टन, स्कूल सेक्रेटरी सहित नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, ईमानदारी एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा-मुक्त समाज विषय पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित सभी को जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)