मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा - रेलवे ट्रैक पर मिली दो बहनों की लाश : दोनों थी बैंक में कार्यरत!

Monday, September 15, 2025 - 12:50
Updated: 12 months ago
0
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा - रेलवे ट्रैक पर मिली दो बहनों की लाश : दोनों थी बैंक में कार्यरत!

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहा सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के पास हाजीपुर-मुजफ्फरपुर डाउन लाइन पर सोमवार सुबह दो युवतियों की लाश मिली. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. मृतक युवतियां आपस में सगी बहनें थीं और पटना जिले के दानापुर की रहने वाली बताई गई हैं. पुलिस को मौके से उनका बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नाश्ते का टिफिन मिला है. जानकारी के अनुसार बड़ी बहन स्वाति कुमारी (27 वर्ष) केनरा बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत थीं, जबकि छोटी बहन सुरुचि (25 वर्ष) एसबीआई में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं. इधर सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने मोबाइल फोन से दोनों की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें रोजाना दानापुर से मुजफ्फरपुर इंटरसिटी ट्रेन से ड्यूटी करने आती-जाती थीं। जानकारी के मुताबिक, स्वाति की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। उनके पति दिल्ली में एक विभाग में पदस्थापित है.

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

वही मामले में सदर थाना एसआई सी. एस. आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User