पूर्वी कमान मुख्यालय में 16वें सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्घाटन; पीएम ने की शुरुआत

Monday, September 15, 2025 - 12:54
0
पूर्वी कमान मुख्यालय में 16वें सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्घाटन; पीएम ने की शुरुआत

कोलकाता (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोलकाता स्थित विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इस तरह का पहला सम्मेलन है।

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करने के लिए पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में आयोजित इस वर्ष का सम्मेलन सुधारों, परिवर्तन, बदलाव और परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा। इसका विषय है 'सुधारों का वर्ष - भविष्य के लिए परिवर्तन।' पिछली सीसीसी 2023 में भोपाल में आयोजित की गई थी।

प्रधानमंत्री एक माह के भीतर ही दूसरी बार 15 सितंबर को बिहार दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा, कटाई के बाद के प्रबंधन को मजबूत करेगा, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगा और मखाना के बाजार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाएगा।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि तीन दिवसीय विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना है। इसमें सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों के लिए एक विचार-मंथन मंच के रूप में कार्य करता है। यह देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एकसाथ लाता है। सीसीसी का अंतिम आयोजन 2023 में भोपाल में हुआ था, जिसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में यह सम्मेलन मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री रविवार शाम असम के जोरहाट से कोलकाता पहुंचे। राजभवन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। पीएम के दौरे से जुड़े अधिकारी ने बताया कि यह एक महीने से भी कम समय में पीएम का कोलकाता का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सोमवार सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय विजय दुर्ग में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएंगे। विजय दुर्ग को पहले फोर्ट विलियम कहा जाता था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User