बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका
पटना में मंगलवार को परिचारी पद के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों अभ्यर्थी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों को जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
पुलिस ने आगे बढ़ रहे अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया और आगे जाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।
यह प्रदर्शन पटना में लगातार हो रहे आंदोलनों के बीच हुआ है। इससे एक दिन पहले वामपंथी संगठनों और मेडिकल-नर्सिंग छात्रों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। सोमवार के प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान, जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे के आसपास काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही थी और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की थी।
मंगलवार को परिचारी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के चलते जेपी गोलंबर के आसपास भीड़ जुट गई। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचकर अपनी मांगें रखने की कोशिश कर रहे थे, जबकि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)