भैंसाना महायज्ञ जा रहे 15 वर्षीय किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; मामा घायल

Tuesday, May 19, 2026 - 15:52
Updated: 2 months ago
0
भैंसाना महायज्ञ जा रहे 15 वर्षीय किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; मामा घायल

गुना(आरएनआई)राघौगढ़ क्षेत्र के भैंसाना में चल रहे श्रीराम महायज्ञ की आस्था के बीच सोमवार शाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसों ने मातम पसार दिया। राघौगढ़ क्षेत्र में यज्ञ देखने जा रहे एक किशोर की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

पहली घटना राघौगढ़ क्षेत्र के आवन गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई। राजस्थान के बारां जिले के लक्ष्मण कोटरा गांव निवासी 15 वर्षीय कान्हा वाल्मीकि अपने मामा गोविंद वाल्मीकि के साथ बाइक से भैंसाना महायज्ञ में शामिल होने जा रहा था। शाम करीब 7 बजे दोनों हाईवे किनारे रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कान्हा ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके मामा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User