'भारतीय मनोरंजन बैंक' के नकली नोटों से ठगी का खेल नाकाम, फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हाथरस, वादी मानव शर्मा पुत्र श्याम शर्मा निवासी महावीर गंज, थाना देहली गेट, जनपद अलीगढ़ ने लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि वादी के व्हाटसअप पर एक व्यक्ति द्वारा एक विडियों मेसेज भेजा गया एवं बताया कि हम करेंसी छापते है और एक लाख के दस लाख देते है और 50 हजार से कम की डील नही करते है। यदि तुम्हे पैसा लेना हो तो बताना। इस बात पर वादी व वादी के साथियो द्वारा मिलकर 50 हजार रूपये इकठ्ठा कर लेते है और सोचा यदि सही होगें तो ले लेगें । तब वादी ने वाटसअप पर कॉल की और उनसे पूछा तो उन्होने बताया कि मेरे कुछ लडके मुरसान में लगे है। उन्हे मै आपको नं0 दे दे रहा हूँ, वह आपसे संपर्क करेंगे। तब दि0-21/7/26 को कॉल आई और काल करने वाले ने अपना नाम प्रदीप बताया और कहा तुम्हें कितने चाहिए तब वादी ने कहा कि हमें 50 हजार रूपये के रूपये चाहिए तब वादी ने कहा कि हमें आप अलीगढ में कही रूपये दे दो। तो कहा में अलीगढ में रूपये नही दे सकता आपकों मुरसान आना पडेगा क्योकि हम बाहर के है हम अलीगढ नही आ सकते । तब वादी ने अपने साथियो के साथ आने के लिए तैयार हुआ । दिनांक 22.07.2026 को वादी अपने साथियों के साथ आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचा, जहाँ आरोपी प्रदीप ने एक बैग में रखे ₹500 मूल्य के नोट दिखाए। बैग में ऊपर एवं नीचे वास्तविक भारतीय रिजर्व बैंक के नोट तथा बीच में *"भारतीय मनोरंजन बैंक"* अंकित नकली नोट रखकर उन्हें असली करेंसी के रूप में प्रस्तुत किया गया। वादी द्वारा नोटों की जांच करने पर उनके नकली होने का पता चल गया। इस पर आरोपी व अन्य 02 साथियो द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, जिससे वादी एवं उसके साथी बाल-बाल बच गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना के क्रम मे पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नकली करेंसी को असली बताकर ठगी करने तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले से संबन्धित आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर किया गया है। जिसके कब्जे से 500 रुपये के 576 नोट (जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा है) ,500 रुपये के चार नोट (जिन पर भारतीय रिजर्व बैंक लिखा है) बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध मे थाना मुरसान पुलिस द्वारा सुंसगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ करते हुए आपराधिक इतिहास की जानकारी करके अग्रेतर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त प्रदीप पुत्र मूलचन्द्र शर्मा नि0-नगला हंसी थाना मुरसान जनपद हाथरस बरामदग • ₹500 के 576 नोट जिन पर "भारतीय मनोरंजन बैंक" अंकित है।
• ₹500 के 04 नोट जिन पर "भारतीय रिजर्व बैंक" अंकित है, जिनके क्रमांक क्रमशः 9UG741468, 9UG772164, 9UG772165 एवं 3NW053581 हैं।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-176/2026 धारा 179, 109(1) बी.एन.एस. थाना मुरसान जनपद हाथरस.गिरफ्तार करने वाले प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश चन्द्र गौतम मय टीम थाना मुरसान जनपद हाथरस ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)