बजरंगगढ़ थानांतर्गत एक धार्मिक स्थल परिसर में अशोभनीय हरकत करने वाले महिला-पुरूष को मात्र चार घंटे में किये गिरफ्तार

Dec 10, 2025 - 20:17
Dec 10, 2025 - 20:20
 0  513
बजरंगगढ़ थानांतर्गत एक धार्मिक स्थल परिसर में अशोभनीय हरकत करने वाले महिला-पुरूष को मात्र चार घंटे में किये गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीएसपी के मार्गदर्शन में बजरगंगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक धार्मिक स्थल परिसर में अशोभनीय हरकत के वायरल वीडियो मामले में त्वतित कार्यवाही करते हुए मात्र 04 घंटे में ही अज्ञात महिला-पुरूष की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

09 दिसंबर की रात फरियादी महेश शर्मा निवासी बजरंगगढ़ द्वारा बजरंगगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि थाना क्षेत्र के मंदिर परिसर में एक महिला-पुरूष के द्वारा अशोभनीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात महिला-पुरुष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/25, धारा 296, 299 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने तत्काल संज्ञान लेकर अज्ञात महिला-पुरूष की पहचान एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 

बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ कार्यवाही आरंभ की और प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दो महिला और दो पुरूष एक टेक्सी से मंदिर पहुंचे थे। किंतु स्थानीय निवासियों को न तो टैक्सी का नंबर ज्ञात था और न ही उन लोगों की कोई पहचान, जिससे मामला चुनौतीपूर्ण बन गया। 

उपरोक्त प्रारंभिक जानकारी के बाद पुलिस द्वारा मंदिर एवं रास्ते के सीसीटीव्ही फुटेज का परीक्षण किया गया । जिनकी मदद से शीघ्र ही टैक्सी की पहचान की गई और टेक्सी चालक से पूछताछ पर जानकारी मिली कि 07 दिसंबर को उसकी टेक्सी से दो पुरूष और दो महिलाएं मंदिर दर्शन के लिए गए थे, साथ ही चालक ने उनकी पहचान भी सुनिश्चत की । इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर उक्त महिला-पुरूष को राउण्डअप कर लिया गया, जो आपस में पति-पत्नि निकले और उन्होंने अपनी हरकत पर शर्मिंदगी भी व्यक्त की । पुलिस ने प्रकरण में दोनों गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश पारासर, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, आरक्षक नवल किशोर, आरक्षक आरिफ खान, महिला आरक्षक सपना रघुवंशी, NRS नीलम सिंह यादव सीसीटीव्ही कंट्रोल से आरक्षक दीपक राठौर का सराहनीय योगदान रहा है ।

गुना पुलिस धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने एवं धार्मिक व सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है और इस तरह के तत्वों के विरूद्ध अपनी सख्त एवं त्वरित कार्यवाही भविष्य में भी जारी रखेगी ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0