जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, ग्रामों में पहुंचकर समस्याओं का लिया मौके पर जायजा

Dec 10, 2025 - 20:17
 0  27

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने आज जल निगम के अंतर्गत गोपीकृष्ण समूह जलप्रपात योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बेरखेड़ी, बोरखेड़ा, छापरी एवं हरिपुर ग्राम का स्थल निरीक्षण कर वन विभाग, एमपीआरडीसी सहित अन्य संबंधित विभागों से परियोजना में आ रही तकनीकी चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की।

छापरी ग्राम में ग्रामीणों से संवाद के दौरान बोरिंग के बंद होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल पीएचई विभाग को फोन कर कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बच्चों द्वारा आठवीं से आगे पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाने की जानकारी देने पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय को आठवीं तक उन्नयन तथा समीपस्थ विद्यालय को कक्षा 10वीं तक उन्नयन हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही ग्रामीणों से पशुधन विकास को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया।

आज निरीक्षण के दौरान डीएफओ अक्षय राठौर, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, महाप्रबंधक जल निगम साक्षी सिंह, नायब तहसीलदार वृत फतेहगढ़ बमोरी जयप्रकाश गौतम सहित एमपीआरडीसी, जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.