पूर्व यातायात निरीक्षक अब्दुल समद कुरैशी का निधन, आज कागरोल में सुपुर्द-ए-खाक
(हरिओम ठाकुर)
मथुरा आगरा (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पूर्व यातायात निरीक्षक अब्दुल समद कुरैशी का रविवार, 24 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनके पैतृक गांव कागरोल में इंतकाल हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय अब्दुल समद कुरैशी लंबे समय तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ सेवाएं दीं।
वह वरिष्ठ पत्रकार आशिद अली के ताऊजी थे। उनके निधन पर पत्रकारों, सामाजिक लोगों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
परिजनों के अनुसार, मरहूम की मिट्टी (जनाजा) सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे कागरोल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक की जाएगी।
ईश्वर मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता करे और परिवार को यह दुख सहन करने की ताकत दे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)