पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने किया टोड़रा हाई स्कूल का निरीक्षण, सुविधाओं की कमी पर जताई चिंता
राधौगढ़_गुना (आरएनआई) आज राघौगढ़ विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्राम टोड़रा स्थित शासकीय हाई स्कूल (एकीकृत शाला) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई की स्थिति के बारे में सीधा संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को जाना।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ ने जानकारी दी कि विद्यालय में कुछ कक्षाओं में फर्नीचर की भारी कमी है, वहीं भवन के कई कमरे क्षतिग्रस्त हैं, जिससे बच्चों को बैठने और अध्ययन करने में कठिनाई होती है। साथ ही स्कूल की बाउंड्री वॉल का कार्य अभी तक अधूरा है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंता बनी हुई है।
श्री सिंह ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में शुरू कर दिया जाएगा और फर्नीचर व अन्य मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई सेवा नहीं, और हर बच्चे को सुरक्षित, सुसज्जित व प्रेरणादायक वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



