पहली मूसलाधार बारिश से नगर हुआ जलमग्न
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) कस्बे में पहली मूसलाधार बारिश से मेन बाजार, अन्य मोहल्ले, तहसील के पीछे स्थित सड़़के व नाली बारिश के पानी से जलमग्न हो गयी। नाली व सड़क का पानी लोगों के घरों व दुकानों के अन्दर घुसा। कई जगह स्थिति इतनी खराब हैं कि लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
बारिश के पानी के जलभराव व निकासी न होने से महामारी फैलने का खतरा हो सकता हैं। सड़कों व नालियों की सही प्रकार से साफ-सफाई की आवश्यकता हैं। नगर के अन्दर जल निकासी की एक जटिल एवं गम्भीर समस्या हैं जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उपरोक्त समस्या काफी वर्षाे से हैं। इन वर्षाे के दौरान कई नगर पालिका परिषद अध्यक्ष में चयनित होकर आये उन्होंने उपरोक्त समस्या के निस्तारण का अस्वासन नागरिको को दिया किन्तु समस्या का निस्तारण नही कराया तथा नगर से जल निकासी की कोई ठोस कार्य योजना तैयार नही करायी न ही उक्त के सम्बन्ध में घरातल में कोई कार्य किया और कार्यकाल पूरा करके चले गये। जलभराव की समस्या का निस्तारण न होने से नगर के सभी नगरवासियों एवं संभ्रांत नागरिकों में रोष व्याप्त है। उनका यह रोष जल्द ही किसी दिन विकराल हो जायेगा। नगरवासियों ने जलभराव व जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु शासन-प्रशासन, क्षेत्रीय सासंद, क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, नामित सभासदों, समस्त वार्ड सभासहैं, अधिशाषी अधिकारी से अति शीघ्र उपरोक्त समस्या के निदान की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



